Breaking News

तिरंगा स्ट्रीट लाइट से जगमगाया कादरी गेट से मीरा जी ढाल मार्ग

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूं। शुक्रवार शाम शहर का कादरी गेट से मीरा जी ढाल तक का फुटपाथ रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। करीब 15 लाख रुपये की लागत से लगाई गई तिरंगा स्ट्रीट लाइट का विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
पालिका प्रशासन द्वारा मार्ग पर 35 ऑक्टोगोनल सिंगल आर्म पोल स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन के साथ ही पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और नए स्वरूप में सजे मार्ग को देखने पहुंचे।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए इस तरह के कार्य बेहद जरूरी हैं। लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अब नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि नगर में चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, अब पूरा क्षेत्र रोशनी से सराबोर रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
इस अवसर पर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!