Breaking News

वजीरगंज में ग्राम प्रधानों का सम्मान, योजनाओं के प्रति जागरूकता पर जोर

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं)। ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्राधिकारी निकाय की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
ब्लॉक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान, प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने गांवों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।
खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनेश मिश्रा, मंत्री सलमान खान, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, मंत्री इंद्रेश, कोषाध्यक्ष हरिओम, एआरपी अनूप कुमार शर्मा, सुमित पटेल, ग्राम प्रधान सीमा सक्सेना, निजामपुर के छत्रपाल शाक्य सहित अनेक प्रधान, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संविलियन विद्यालय के तीन छात्र चयनित

Spread the loveबिसौली (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर के संविलियन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय आय …

error: Content is protected !!