Breaking News

थाना दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Spread the love

बदायूं। थाना दिवस/समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनशिकायतों के विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. कठेरिया ने कहा कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने थाना दिवस/समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया और उसे अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुजरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!