Breaking News

स्काउट शिविर में सजा ‘तंबुओं का शहर’, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

Spread the love


बिसौली। संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। शिविर के दौरान स्काउट-गाइड बच्चों ने अनुशासन और संगठन का परिचय देते हुए तंबुओं का शहर बसाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने तंबुओं के शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं। लक्ष्य के प्रति समर्पण युवाओं को हर बाधा पार करने की शक्ति देता है।
विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी मनोज पाल सिंह ने कहा कि संकल्पशील युवा इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। देशभक्ति, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाशक्ति को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।
स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, सुभाष चंद्र बोस टोली द्वितीय तथा भगत सिंह टोली तृतीय स्थान पर रही। गाइड वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम, अरुणिमा सिन्हा एवं कल्पना चावला कंपनी द्वितीय तथा रानी दुर्गावती कंपनी तृतीय स्थान पर रही।
इससे पूर्व प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद, मनोज पाल सिंह, पुष्पेंद्र गंगवार व प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने विजेता टोलियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शिक्षिका चित्रा के मार्गदर्शन में कैंप फायर के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर शिक्षक उमेश चंद्र, राजीव, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!