Breaking News

मझिया बाईपास पर जुआखिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 6 आरोपी गिरफ्तार—नकद और मोबाइल जब्त

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सिविललाइन पुलिस ने मझिया बाईपास के पास ट्यूबेल के पास 6 नफर अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा। मौके से सट्टा पर्ची, ₹6770 नकद और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सिविललाइन पर मु0अ0सं0 74/2026, धारा 13G ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
अजय पटेल, पुत्र कल्याण सिंह, लखनपुर
सिद्धार्थ पटेल, पुत्र राजेन्द्र सिंह, नगला शर्की
विशाल पटेल, पुत्र अनोज कुमार सिंह, भरकुईया
तरूण कुमार सिंह, पुत्र स्व0 चितरंजन सिंह, आमगाँव
मोहित कुमार, पुत्र रवेन्द्र सिंह, आमगाँव
कमल कुमार, पुत्र सुनील कुमार सिंह, वावट
अधिकतर अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें पूर्व में भी सट्टा, झगड़े, मारपीट और जुआ सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही।
पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम और जनता की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!