Breaking News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन पर किया प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित

Spread the love

मां गंगा को निर्मल व अविरल बनाना सभी की जिम्मेदारी, युवाओं ने ली गंगा की स्वच्छता की शपथ

बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। युवाओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी मां है, प्रत्येक युवा और भारतवासियों का कर्त्तव्य है कि वह मां गंगा को निर्मल व अविरल बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि मां गंगा मां है कूड़ा धोने वाली नौकरानी नहीं, उन्होंने कहा कि पूजा सामग्री, बतासे फूल आदि गंगा में न बहाएं। मां गंगा को निर्मल बनाएं।
डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने गंगा किनारे बसे तीर्थों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।
जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन हुआ। जिसमें चित्रकला, पेंटिंग, क्विज, निबंध आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज उझानी, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, नन्नूमल जैन इंटर कालेज, गंगा दूत ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। पेंटिग में वर्षा प्रथम, काजल द्वितीय, वैष्णवी तृतीय रही। जबकि रंगोली में संजना पाल प्रथम, शैवी द्वितीय कशिश तृतीय रहीं। निबंध में आदार रियाज प्रथम, प्रतिज्ञा यादव द्वितीय, राहुल यादव तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। 100 से अधिक युवाओं को नमामि गंगे की कैप और शर्ट प्रदान की गई। इस मौके पर एसडी शर्मा, सीमा चौहान, अशोक तोमर, सचिन उपाध्याय, नीरज रजनी कुमारी, नंदराम शाक्य, मोहम्मद असरार, संजीव कुमार शर्मा, राहुल यादव, रिंकू यादव, ओमपाल, संजीव मौर्य, पूर्वी सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …