Breaking News

सीतापुर मिशन शक्ति 5.0′ के तहत नैपालापुर में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

Spread the love

सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के द्वितीय चरण अन्तर्गत छब्बिस मार्च 2026 को जिले के थाना कोतवाली देहात की चौकी नेपालापुर द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह गोष्ठी नैपालापुर स्थित दुर्गा माता मंदिर पंडाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती गीता सिंह,महिला आरक्षी चांदनी मौर्या और महिला आरक्षी सोनम ने उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को महिला अपराध नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सरकारी योजनाओं की जानकारी
महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा के लिए जारी टोल-फ्री नंबरों (जैसे 1090,112, 108,181,1076 आदि) के बारे में बताया गया।
काउंसलिंग सत्र
पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं की विशेष काउंसलिंग की गई, जिसमें उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया और बेझिझक अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
टीम ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की छेड़ खानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लें।
इस गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक कर उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करने का प्रयास किया गया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

मंसूरपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !!