Breaking News

कोट विद्यालय में जश्न का माहौल: नवरंभ उत्सव में झूमे बच्चे, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

Spread the love

➡️ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
➡️ ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, नवप्रवेशित व विदा ले रहे छात्रों को मिले उपहार
संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोट में नवरंभ उत्सव, मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए.आर.पी. रानी, मचिन शर्मा, सौरभ पाठक एवं ग्राम प्रधान मोहित सक्सेना द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान ‘स्कूल चलो अभियान’ का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें ए.आर.पी., ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया।
विद्यालय स्टाफ द्वारा कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं को विदाई स्वरूप उपहार प्रदान किए गए, वहीं नवप्रवेशित बच्चों का भी स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए।
अंत में प्रधानाध्यापक Chanchal Upadhyay ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर खुशबू गहलोत, नीतू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, एकता कुमारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!