Breaking News

बिहारीपुर विद्यालय में भावुक विदाई: नन्हे कदमों को मिली नई उड़ान, मेडल और उपहार देकर किया सम्मान

Spread the love

कक्षा 5 के छात्रों को विदाई के साथ बांटी गई उपलब्धियों की खुशियां

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, शिक्षकों ने दिए उज्ज्वल भविष्य के मंत्र

संवाददाता: गोविंद देवल

सहसवान। ब्लॉक सहसवान की ग्राम पंचायत कोल्हाई के मजरा बिहारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया, वहीं अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा कर सभी को भावुक भी कर दिया।
इस अवसर पर परीक्षाफल वितरण के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पीयूष, डिम्पल, वरुण, लोकेश, आर्यन सहित कक्षा 5 के सभी विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
प्रधानाध्यापक Manju Gupta ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं अनुशासन और मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाकर आगे बढ़ें और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में प्रधान पुत्र रंकज शाक्य एवं प्रधानाध्यापक मंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से बच्चों को मेडल, पानी के थर्मस और अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान सहायक अध्यापक चेतना वर्मा, टिकरी लाल, शिक्षा मित्र देवेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!