संगठन विस्तार के साथ गरीब कन्याओं के विवाह, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, गौसेवा, वृद्धाश्रम और यातायात जागरूकता अभियान को मिलेगी प्राथमिकता
बिल्सी (बदायूँ)। समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के संकल्प के साथ रविवार, 29 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोर कमेटी का गठन किया गया। साथ ही समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गठित कोर कमेटी में आलोक सिंह (बदायूँ), बिजनेस सिंह सोलंकी, वी.पी. सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ. मुनीश कुमार सिंह (उघैती), शशांक कुमार सिंह, डॉ. अजीत सिंह, मोहित सिंह, विशाल तोमर, रोहित चौहान, बिज्जन सिंह, डॉ. विवेक चौहान, अनिल चौहान (बदायूँ), मनोज कुमार सिंह (बदायूँ), विपिन सिंह (इस्लामनगर) एवं दिनेश सिंह (बैन) के सदस्य रहेंगे।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर देते हुए सभी जिला उपाध्यक्षों को 11-11 सक्रिय सदस्य संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं ग्रामसभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को गति देने पर सहमति बनी, जिससे संगठन को गांव से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय और प्रभावशाली बनाया जा सके।
बैठक में सामाजिक सरोकारों को संगठन की प्राथमिक कार्ययोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का निर्णय लिया गया कि? समाज की आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह में सहयोग करना, वृद्धाश्रम में दान एवं सेवा कार्य करना, कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, गौसेवा के लिए सहयोग देना तथा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्रमुख रूप से शामिल किया गया। इन सभी कार्यों को निर्धारित क्रम के अनुसार निरंतर संचालित करने का संकल्प लिया गया।
सामाजिक कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने पर भी विशेष चर्चा हुई। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सहयोग राशि जमा की गई। साथ ही पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों से न्यूनतम निर्धारित सहयोग राशि नियमित रूप से जमा करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि संगठन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके और आवश्यकता पड़ने पर समाज के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति, परिवार अथवा वर्ग की सहायता की जा सके।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री बिजनेश सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष वी.पी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, शशांक कुमार सिंह एवं डॉ. अजीत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक चौहान, जिला महामंत्री डॉ. मुनीश कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंह, नगर अध्यक्ष रोहित चौहान, ग्रामसभा अध्यक्ष बिज्जन सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, सक्रिय सदस्यता विस्तार और समाजसेवा के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती केवल पदों और सदस्य संख्या से नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों से सुनिश्चित होती है। सभी ने संकल्प लिया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में समाजहित एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
Budaun Amarprabhat