Breaking News

ममता शाक्य ने अन्तपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

Spread the love

अन्तपुर में भाजपा की चौपाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अन्तपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने सहभागिता कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ममता शाक्य ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने मतदाता जागरूकता और जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए जनसंवाद और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत

Spread the loveउसहैत। उसावां के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह पटेल का उसहैत स्थित …