Breaking News

सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! 52 चालान, ओवरलोड वाहन सीज—स्कूल बसों की भी कड़ी जांच

Spread the love

हेलमेट-सीटबेल्ट और मोबाइल पर चला अभियान; 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन दर्ज हुई रिपोर्ट

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर सोमवार को प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा। उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरीओम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 52 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि एक ओवरलोड माल वाहन को सीज कर दिया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, बिना सीटबेल्ट कार चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल और सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
ओवरलोडिंग पर भी कड़ा एक्शन
जांच के दौरान एक माल वाहन ओवरलोड पाया गया, जिस पर चालान करने के साथ उसे बंद (सीज) कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्कूल वाहनों की फिटनेस पर खास नजर
वहीं, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं की टीमों और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया। सभी वाहनों की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …