लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर अभद्र टिप्पणी करने वाले योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि ने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति को किसी महिला के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। भाजपा ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र पूरी तरह महिला विरोधी है। एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा सम्मान की बात करते वहीं दूसरी तरफ उनके सरकार के मंत्री देश की बेटी प्रियंका गांधी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। ऐस मंत्री को एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर जो टिप्पणी की है उसे युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी जब तक दिनेश सिंह माफी नहीं मांगेंगे युवा कांग्रेेस अपना प्रतिरोध जारी रखेगी।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप में युवा कांग्रेस मध्य के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, अजय सैंथवार, सत्यम तिवारी, प्रघुम्न सिंह, रवीन्द्र लोधी, मुकेश अवस्थी, दीपक पाण्डेय, नीरज तिवारी, रामेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक चौरसिया, रिपुंजय उपाध्याय, हेमंत रिछारिया , दाऊ चौहान, बिपुल मिश्रा, पवन पटेल, हेमंत यादवसहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Check Also
स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क
Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …
Budaun Amarprabhat