Breaking News

उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने जन-जागरण अभियान चलाया

Spread the love

लखनऊ। उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आहवाहन पर प्रदेश की निकाय कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु कर्मचारी संदेश यात्रा के माध्यम से आज महासंघ की लखनऊ के साथ-साथ गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज आदि निकायों में जन-जागरण किया जा रहा है, वहीं लखनऊ नगर निगम के जोन कार्यालय में जन-जागरण करते हुए प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री महोदय को दीपावली के पूर्व प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन/पेंशन आदि दिये जाने के जारी आदेश पर आभार व्यक्त किया गया और महासंघ आशा करता है कि प्रदेश की निकाय कर्मचारियों और लम्बित समस्याओं पर समय रहते मा0 मुख्यमंत्री जी अवश्य ही संज्ञान लेगें।
महासंघ द्वारा कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी एवं अन्य समस्याओं के एक लम्बे समय से अनेकों अनेक ध्यानाकर्षण/आन्दोलन आदि किये जाने के बाद भी समाधान न किये जाने के विरोधस्वरूप प्रदेश की निकायों में माह जुलाई, 2024 से कर्मचारी संदेश यात्रा के माध्यम से प्रदेश की सभी नगर निगमों/नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों एवं जलकल-जल संस्थानों आदि का भ्रमण कर कर्मचारी समस्याओं पर प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय न लिये जाने के आक्रोश स्वरूप निकायों में प्रदेश सरकार एवं शासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आन्दोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में महासंघ द्वारा गत दिनों प्रदेश सरकार एवं शासन को आन्दोलन की नोटिस प्रेषित कर दिनांक 25 अक्टूबर, 2024 तक बैठक के माध्यम से पूर्व प्रेषित मांगों का निस्तारण किये जाने का अनुरोध किया जा चुका है।
महासंघ यहाॅं यह भी अवगत कराना चाहता है कि यदि नगर विकास विभाग द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर, 2024 तक निकाय कर्मचारियों की मौलिक/मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन दिनांक 26 अक्टूबर, 2024 से प्रदेश की सभी निकायों में कार्यबन्दी किया जाना प्रस्तावित है।
आज लखनऊ ईकाई के अन्तर्गत जन-जागरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः कालीन कान्हा उपवन, वृन्दावन आलमबाग, आदि के साथ-साथ जोन-8 एवं जोन-5 में शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के अध्यक्ष राम कुमार रावत सहित, सै0 कैसर रज़ा, आर0पी0 सिंह, मो0 हनीफ, मनोज वर्मा, कुॅवर जयसिंह, देवीशंकर दूबे, दिनेश ओमउपासक, ऋषि कुमार, विजय सिंह, मनोज पटेल, विभारानी यादव, संजय चन्द्रा, अब्दुल रशीद, राशिद अकरम, विजय यादव, अजय द्विवेदी, अमित यादव, संजीव, रंजीत गुप्ता, पवित्र अस्थाना आदि कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहें।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!