Breaking News

बिल्सी में ‘पिंक डे’ की धूम: नन्हे-मुन्नों ने गुलाबी रंग में रंगा पूरा स्कूल

Spread the love

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में रंगों के संग सीखने का अनोखा अंदाज, बच्चों की मासूमियत ने जीता सबका दिल

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। शहर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “पिंक डे सेलिब्रेशन” बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कक्षा पीजी से केजी तक के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिसर गुलाबी रंग की छटा में सजा नजर आया, जिससे माहौल बेहद आकर्षक और आनंदमय बन गया।
इस खास मौके पर सभी बच्चे पिंक थीम के सुंदर परिधानों में सजे हुए थे। उनकी मासूम मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित कीं, जिनमें रंगों की पहचान, छोटे-छोटे खेल, कविताएं और रचनात्मक कार्य शामिल रहे। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि पिंक डे मनाने का उद्देश्य बच्चों में रंगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी कल्पनाशक्ति को विकसित करना और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को गुलाबी रंग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह रंग आंखों को शीतलता प्रदान करता है और मन में कोमल भावनाओं का संचार करता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सृजनात्मकता, टीम वर्क, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!