Breaking News

सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, देश और प्रदेश का भविष्य गढ़ते हैं परिषदीय स्कूलों के शिक्षक: गुंजन

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बांटे प्राधिकार पत्र
रामपुर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की इकाई का हुआ गठन

राहुल मौर्य
रामपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की रामपुर इकाई का गठन हुआ। जिसमें श्वेता दोहन को जिलाध्यक्ष, तो एकता गुप्ता को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षक सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि देश और प्रदेश का भविष्य भी गढ़ते हैं।

कृष्णा विहार कालोनी स्थित रामपुर सेवक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना, मंडल अध्यक्ष रितु त्यागी, मुरादाबाद की जिला महामंत्री पूनम, रुपिका त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसकेे बाद उन्होंने संगठन का गठन करते हुए श्वेता दोहन को जिलाध्यक्ष, एकता गुप्ता को जिला महामंत्री राणा तलत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रेश को जिला मीडिया प्रभारी, निधांषु को कोषाध्यक्ष, नीलम रानी, विदुषी भारद्वाज, नीरा को उपाध्यक्ष, सरिता रानी, लबीना, नीलम हल्दिया को संगठन मंत्री, अंजू त्यागी को संयुक्त मंत्री एवं अनु को संरक्षक मनोनीत किया। इस अवसर पर गुंजन सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक समाज की बुनियाद मजबूत करते हैं और बच्चों को संस्कार, शिक्षा तथा बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने महिला शिक्षकों की भूमिका को विशेष रूप से सराहते हुए कहा कि शिक्षिकाएं विद्यालयों में शिक्षा देने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करती हैं। ऐसे में महिला शिक्षक संघ का गठन शिक्षिकाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, शिक्षकों के अधिकारों, विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता तथा छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की गई। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्वेता दोहन ने कहा कि संगठन महिला शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर कार्य करेगा। वहीं, जिला महामंत्री एकता गुप्ता ने सभी शिक्षिकाओं से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!