Breaking News

दिवाली पर घर की तरह बाजार और सड़कों को भी साफ रखने का व्यापारियों ने दिया संदेश

Spread the love

आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता मार्च निकाला

लखनऊ। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स तथा माय भारत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी में “मेरा भारत -मेरी दीवाली ” कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता उपस्थित रहे तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश चेयरमैन संजय गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा नेशनल पीजी कॉलेज ,अमीरुददौला इस्लामिया कॉलेज एवं अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भोपाल हाउस मार्केट में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया तथा श्रमदान के बाद माय भारत एवं विद्यालयों के छात्र छात्रों एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भोपाल हाउस लालबाग से नगर निगम होते हुए “स्वच्छता मार्च “निकाला गया “स्वच्छता मार्च “का समापन हजरतगंज चौराहे पर पुलिस बूथ के पास हुआ। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने वहां पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन के उपनिरीक्षकों एवं सिपहियो का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा उन्हें धन्यवाद देते हुए दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि इस दीपावली को हम लोग अपने घरों के साथ-साथ बाजारों एवं सड़कों को भी साफ रखने का संकल्प ले इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है तथा साथ ही साथ दीपावली के अवसर पर जो लोग अपने घर ना जाकर आम जनता एवं नागरिकों की दिवाली सकुशल संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
ऐसे सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं उन्होंने कहा विशेष रूप से पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस कर्मी विशेष एवं सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के उपनिरीक्षको एवं यातायात के पुलिसकर्मियों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया तथा सभी को दीपावली की बधाई देते हुए सभी से सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने की अपील की।
नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के पदाधिकारी कल मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण करके उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाएंगे तथा उन्हें दीपावली की बधाई देंगे तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करेंगे।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला युवा अधिकारी विकास सिंह, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ क्षेत्र समरदीप सक्सेना, राज्य संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश डॉक्टर मंजू सिंह, कार्यक्रम समन्वयक लखनऊ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना अमरेंद्र कुमार , क्षेत्रीय समन्वयक
हेल्थ इंडिया उत्तर प्रदेश धर्मेंद्र त्रिपाठी ,कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना नेशनल पीजी कॉलेज अर्चना सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इस्लामिया डिग्री कॉलेज जमशेद आलम एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरजिनद्रें सिंह ,महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, भोपाल हाउस मार्केट के अध्यक्ष राजा मनजीत सिंह, संचित गर्ग, हरजीत सिंह ,लव लेन मार्केट के महामंत्री गौस अहमद ,प्रिंस मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!