राहुल मौर्य
रामपुर। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता काशिफ खां ने कहा है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करने निर्णय लिया है। राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित समारोहों में मुख्यमंत्री और पूरी सरकार की प्रशंसा की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि सरकार ने प्रधानों को प्रशासक बनाकर जो उपहार दिया है, उसका रिटर्न गिफ्ट प्रधानों द्वारा सरकार को विधान सभा चुनाव में दिया जाएगा। संगठन द्वारा प्रधानों से सीधा संवाद कर उन्हें बताया जाएगा कि आगामी चुनाव तक प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने का जो ऐतिहासिक कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है, उससे प्रधानों की साख बढ़ी है। साथ ही गांवों में विकास कार्यों की निरन्तरता का रास्ता भी साफ हुआ है।
काशिफ खां ने बताया कि कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने राज्य, मण्डल, जनपद तथा ब्लाक स्तरों पर समारोहों का आयोजन कर सरकार का आभार जताने का निर्णय लिया है। संगठन आगे भी पंचायतों की कठिनाइयों के समाधान के लिए संवाद जारी रखेगा।
Budaun Amarprabhat