Breaking News

माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले, प्रताप सिंह बघेल बने प्रभारी शिक्षा निदेशक

Spread the love

अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) का मिला दायित्व

संवाददाता :

बदायूं/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक तबादले किए हैं। इस संबंध में विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पद पर कार्यरत प्रताप सिंह बघेल को प्रभारी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के पद पर तैनात किया गया है। वे प्रयागराज एवं लखनऊ से संबंधित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

वहीं, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा विभाग में प्रभारी निदेशक के रूप में कार्यरत अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) का दायित्व सौंपा गया है।

शासन ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी नई तैनाती के स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में और अधिक गति तथा समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!