लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में केन्द्र सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए उच्च न्यायालय में अधिवक्ता शैलेष कुमार सिंह ने रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की प्रेरणा से अपने तमाम सहयोगियों व साज के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नवांगतुको का स्वागत करते हुए उन्हें किसान मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानो, मजदूरों,नौजवान व समाज के वंचित वर्ग के लिए किए गए संघर्ष व कार्यों के विषय में अवगत कराते हुए सभी नवांगतुक सदस्यों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कन्धे से कन्धा मिलाकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़कर काम करने का आह्वान किया।
शैलश कुमार सिंह ने ने सर्वप्रथम ज़मीनी स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाने का प्रयास किये जाने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए अपने सभी साथियों से सहयोग व साथ का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण के उपरांत सभी ने चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का वचन लिया साथ ही राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के हित में हर संभव सहयोग एवं समर्पण हेतु तत्पर रहने का संकल्प लिया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में अधिवक्ता शैलेश सिंह के अलावा प्रमुख रूप से अधिवक्ता अटल बिहारी ,जीतेन्द्र कश्यप, शरद श्रीवास्तव ,गौरव सिंह, करण, अधिवक्ता वेद प्रकाश, संतोष कुमार, मोहित जायसवाल, शिवा सिंह, सुरेश, अखंड प्रताप सिंह व अन्य कई शामिल रहे।
Check Also
दलित बस्ती का रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार
Spread the loveडीएनटी महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर की कार्रवाई की मांग, आवागमन …
Budaun Amarprabhat