Breaking News

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने 17 गोवंश पालकों को सौंपे 1.08 लाख की सहायता राशि के चेक

Spread the love

बदायूँ। निराश्रित और बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय देने और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत बदायूँ में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने गोवंश पालकों को उनके द्वारा किए जा रहे भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता राशि वितरित की।
पालिकाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फात्मा रजा ने कुल 17 गोवंश पालकों को उनके संरक्षण में रह रहे पशुओं के भरण-पोषण के लिए 1,08,390 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए। इस योजना का मुख्य लक्ष्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर भटकने वाले निराश्रित गोवंशों को गोद लेकर उनकी उचित देखभाल करना है।
चेक वितरण के दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “गोवंश सहभागिता योजना का उद्देश्य यही है कि हर निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिले और उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे। ऐसे पालकों का सहयोग करना हमारा कर्तव्य है जो सेवा भाव से इन मूक प्राणियों का भरण-पोषण कर रहे हैं।”
इस अवसर पर मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, नवैद, रजनेश, मनोज सक्सेना और राकेश सहित कई गणमान्य लोग व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

Spread the loveबिसौली। शनिवार को कोतवाली बिसौली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस …

error: Content is protected !!