बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना
कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरामई में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने पर शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
पूर्व विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाली संभावित सहायता और आर्थिक मदद का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेंद्र राजपूत, श्याम सुंदर उपाध्याय, सर्वेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष रचित गुप्ता सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक के पहुंचने से परिजनों को सांत्वना मिली। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।
Budaun Amarprabhat