Breaking News

विधायक चेतराम पासी के आवास पर लगा स्मार्ट मीटर, डिजिटल होगी बिजली खपत की निगरानी

Spread the love

शाहजहांपुर। बिजली व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से पावर कॉरपोरेशन की ओर से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुवायां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चेतराम पासी के चिनौर स्थित आवास पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया।
पावर कॉरपोरेशन की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुराने मीटर को हटाकर उसके स्थान पर नया स्मार्ट मीटर लगाया। स्मार्ट मीटर की स्थापना के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी की और मीटर को बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा।
*शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से बिजली की खपत की निगरानी पहले की अपेक्षा अधिक सटीक और पारदर्शी होगी। उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बिजली का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से दर्ज होगा, जिससे मीटर रीडिंग में होने वाली गड़बड़ियों और बिल संबंधी शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है।*
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत पोस्टपेड प्रणाली में उपभोक्ताओं को माह के अंत में बिजली का बिल प्राप्त होगा, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा
भाजपा विधायक चेतराम पासी के आवास पर स्मार्ट मीटर की स्थापना को अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनप्रतिनिधि के आवास पर स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बीच आधुनिक बिजली व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विस्तार से बिजली खपत की निगरानी, बिलिंग प्रक्रिया और उपभोक्ता सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में निकला भव्य तिरंगा यात्रा: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजे देशभक्ति के नारे

Spread the love​बिल्सी। देश की स्वतंत्रता के अमृतकाल और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत …