Breaking News

सीडीओ ने मानसिक मंदित आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

09 कर्मचारी मिले उपस्थित, सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों को रचनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण देने के निर्देश

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को सर्व हिताय संस्थान द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र, मोहल्ला महाराजनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रतिनिधि दीपक यादव मौजूद रहे।

निरीक्षण में कुल 10 कर्मचारियों में से 09 कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि नर्स नूरे आलम अवकाश पर पाए गए। सीडीओ ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कूलर, रूम हीटर और पर्याप्त लाइट लगाने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनता पाया गया। उन्होंने रसोई में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को उनकी क्षमता के अनुरूप विभिन्न रचनात्मक कार्यों के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर दिया, ताकि उनमें कौशल का विकास हो सके। उन्होंने आश्रय गृह में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गोकशी के मामले में छह दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

Spread the loveअदालत ने प्रत्येक पर छह लाख रुपये का अर्थदंड लगाया, अर्थदंड न देने …