Breaking News

डिजिटल तरीके से बनेगा पंचायत डेवलपमेंट प्लान

Spread the love

पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग बरेली मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद बदायूं के सलारपुर, दातागंज, समरेर, उसावां, म्याऊं और जगत विकासखंड में गुणवत्तापूर्ण पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत के विकास की योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अब पंचायत डेवलपमेंट प्लान डिजिटल तरीके से तैयार किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों के सुझाव और उनकी आवश्यकताओं को शामिल करते हुए योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।

प्रशिक्षण में गुणवत्तापूर्ण पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार करने की प्रक्रिया के साथ 15 प्रश्नों के माध्यम से 100 अंक हासिल करने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा ओएसआर, स्वच्छ भारत मिशन की नियमावली-2026, जल आपूर्ति योजना और 16वें वित्त आयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षक अशोक तोमर, अमरीश पटेल, विकास कुमार, रूपेंद्र पटेल, अदिति रस्तोगी, सुषमा राठौर एवं कृष्ण तोमर ने पंचायत सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया। संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने पंचायत विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही एक छात्रा …