केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंपेन में नशा मुक्त भारत-विकसित भारत के संकल्प से गूंज उठा टीएमयू का पूरा सभागार
ख़ास बातें
नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्तिः युवा आइकन
युवा केवल रोजगार का आकांक्षी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सहभागीः जिला युवा अधिकारी
हार्टफुलनेस प्रशिक्षक प्रो. एनके सिंह ने बताए नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभाव
शिक्षा के संग-संग टीएमयू की राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन में भी अग्रणी भूमिकाः प्रो. एमपी सिंह

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत राष्ट्रीय अभियान में स्टुडेंट्स और शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत शपथ एवम् डिजिटल प्रतिज्ञा लेकर राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नशामुक्ति पर आधारित प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन के बाद युवा आइकन श्री विशाल त्रिवेदी ने यह राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई। केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंपेन में पूरा सभागार नशा मुक्त भारत-विकसित भारत के संकल्प से गूंज उठा। इससे पूर्व युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के युवा आइकन श्री विशाल त्रिवेदी, जिला युवा अधिकारी, मुरादाबाद श्री सचिन कुमार, टीएमयू के डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, टीएमयू मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह, प्रो. साधना सिंह, डॉ. उपेन्द्र मलिक आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शंखनाद किया। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है, नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान देशभर के 150 नामित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में किया जा रहा है, जिनमें उत्तर प्रदेश में केवल 38 शीर्ष शिक्षण संस्थाओं में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी भी शामिल है। युवा आइकन श्री विशाल त्रिवेदी ने विकसित भारत/2047- नशा मुक्त युवा पर बोलते हुए कहा, नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने स्टुडेंट्स को सामाजिक नेतृत्व, स्वयंसेवा और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। श्री त्रिवेदी ने कहा, भारत को विश्वगुरु बनाने की यात्रा का सबसे मजबूत स्तम्भ उसका युवा है।

मुरादाबाद के जिला युवा अधिकारी श्री सचिन कुमार ने माय भारत की अवधारणा एवम् युवा सहभागिता की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा, आज का युवा केवल रोजगार का आकांक्षी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सक्रिय सहभागी है। उन्होंने भारत सरकार की युवा सहभागिता योजनाओं, स्वयंसेवा और सामाजिक अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवम् हार्टफुलनेस प्रशिक्षक प्रो. एनके सिंह ने नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने कहा, शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व भी टीएमयू की प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रहे हैं। टीएमयू केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन के अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। टीएमयू की एमडीएस की छात्रा एवम् नशा मुक्त भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर मेघना चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रवि प्रकाश सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. अविनाश राज, श्री दीपक मलिक के संग-संग विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस समन्वयक, स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया। समापन राष्ट्रगान के संग हुआ।

Budaun Amarprabhat