Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय कटिन्ना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

कादरचौक। विकास खंड कादरचौक के अंतर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय कटिन्ना में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पर्व की शुरुआत सुबह गांव में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे लगाए। प्रभात फेरी के विद्यालय पहुंचने पर उत्सव का माहौल और अधिक उमंग से भर गया।
विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान प्रशासक श्रीमती ममता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सभी ग्रामवासियों व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल सक्सेना ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और बच्चों को देश के इतिहास तथा स्वतंत्रता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कविताओं और भाषणों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे प्रांगण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इसके पश्चात उपस्थित बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मुन्नालाल गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष फूलन देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल सक्सेना, सहायक अध्यापक माया देवी, रामस्वरूप, मोहम्मद विकार उद्दीन, अनुज सक्सेना, अनुदेशक दिनेश कुमार, विद्यालय के रसोइया समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिवपाल सिंह ने रामपुर पहुँचकर जेल में पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां से की मुलाकात

Spread the loveआवास पहुंचकर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद तंजीम फात्मा से भी की मुलाकात …