बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने शनिवार और रविवार को यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने बताया कि इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवरस्पीड के 122, बिना हेलमेट 19, बिना सीट बेल्ट 32, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के पांच तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 20 वाहनों के चालान किए गए। खनन में संलिप्त 10 ओवरलोड वाहनों को विभिन्न स्थानों पर सीज किया गया। कार्रवाई में पांच लाख रुपये प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। एक अनधिकृत बस भी सीज की गई। विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat