Breaking News

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटा रहे स्काउट-गाइड

Spread the love

बदायूं। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बदायूं स्काउट-गाइड संस्था ने राहत सामग्री जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित बैठक में राहत सामग्री एकत्र करने, पैकिंग, परिवहन और वितरण की रूपरेखा तैयार की गई। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि बदायूं की स्काउट टीम राहत सामग्री लेकर 15 सितंबर को नेपाल के लिए रवाना होगी। पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय पीड़ितों की मदद करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। बैठक में अधिक से अधिक लोगों से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाढ़ प्रभावित भुंडी गांव का एडीएम ने किया निरीक्षण

Spread the loveबदायूं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दातागंज तहसील क्षेत्र …