Breaking News

एसडीएम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस टीम ने कराई पैमाइश

Spread the love

12 बीघा विवादित भूमि कब्जामुक्त कराकर पीड़ित को सौंपा कब्जा
सहसवान। उप जिलाधिकारी के कड़े निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का निस्तारण कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की पैमाइश व ठियाबंदी कराई और लगभग 12 बीघा विवादित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए वास्तविक भू-स्वामी को कब्जा दिला दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में खलबली मच गई है।
मामला नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज से जुड़ा है। यहां के निवासी रामकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब की पत्नी सरला सक्सेना के नाम दंड झील क्षेत्र में स्थित लगभग 27 बीघा भूमि दर्ज है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि मौके पर उनकी भूमि कम है और लगभग 12 बीघा रकबे पर एक दर्जन से अधिक लोग अनाधिकृत रूप से खेती कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद भी दायर किया था।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए न्यायालय के निर्देश पर राजस्व टीम गठित की गई। कानूनगो और लेखपाल द्वारा प्रारंभिक पैमाइश में जमीन कम पाए जाने पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए, किंतु निर्धारित समय में किसी ने कोई वैध आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
इसके बाद कानूनगो, लेखपाल और भारी पुलिस बल की संयुक्त टीम दंड झील स्थित विवादित भूमि पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरी सतर्कता के साथ जमीन की नापजोख कर हदबंदी कराया और अवैध कब्जा हटवाकर मौके पर ही पीड़ित पक्ष को विधिवत कब्जा सौंप दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री जनता रामलीला कमेटी के बाल कलाकारों ने निकाली मनमोहक झांकी, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

Spread the loveआसफपुर। विजयादशमी/दशहरा पर्व के पावन अवसर पर कस्बा आसफपुर में श्री जनता रामलीला …