Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव बुद्ध वन्दना उपरांत हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love

आज दिनांक 11अप्रैल2025 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ब्लाक इकाई दहगवां तहसील सहसवान जनपद बदायूं के ग्राम सिरसौल में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान एवं राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव बुद्ध वन्दना उपरांत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० हरीश शाक्य विधायक विधानसभा क्षेत्र बिल्सी, विशिष्ठ अतिथि मा० ध्रुव देव गुप्ता उर्फ मनु राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंच संगठन,मा० परवेज आलम जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बदायूं, मा० दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट,विधि सलाहकार अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा बदायूं, कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्रपाल सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद बदायूं ने की । ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि सम्राट अशोक महान एवं राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा राव फूले दोनों ही शक्तियां महान थीं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किए। दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में २३ विश्वविद्यालयो की स्थापना की, जिनमें बाहर से हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा प्राप्त करने भारत आते थे। महात्मा ज्योतिबा राव फूले महिलाओं की शिक्षा हेतु प्रथम विद्यालय खोला था। मा०परवेज आलम एवं नेत्रपाल सिंह कुशवाहा ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बरिष्ठ जिला स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक नन्दराम शाक्य ने किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सैनी,सुलेन्द्र शाक्य,जीराज शाक्य, धर्मवीर शाक्य, सत्यराम शाक्य, कुंवरपाल शाक्य, गोविन्द शर्मा, प्रधान ऋषीपाल सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!