Breaking News

उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिला।

Spread the love

उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिला।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा से श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के अवसर पर मार्ग पर गड्ढे, सफाई, लाइट, चूने की व्यवस्था करने को कहा।

फात्मा रज़ा ने मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक, प्रकाश अधीक्षक/संबंधित सफाई नायक से श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के मार्ग पर सफाई, लाइट, पानी व अन्य सभी व्यवस्था पर दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा लाला हरप्रसाद मंदिर पुरानी चुंगी से होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विशाल शोभायात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी।

शोभायात्रा शहर के लाला हर प्रसाद मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के पुरानी चुंगी,टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक,गोपी चौक, लोटनपुरा, नगर पालिका, जोगीपुरा, लबेला चौक छः सड़का, गांधी ग्राउंड, दिनेश चौक, पुराना बाजार होते हुए प्रारंभिक निर्धारित स्थल पर पहुंचेगी।

यहां यह भी बता दें कि श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिले। उन्होंने श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा जो 12 अप्रैल को निकलना है जुलूस के मार्ग पर गड्ढे को ठीक कराने, लाइट, सफ़ाई, चूना और छिड़काव कराने का आग्रह किया।

इस संबंध में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चेयरमैन फात्मा रजा से बात की, चेयरमैन फात्मा रज़ा ने नगर पालिका के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा पर सफाई, लाइट व्यवस्था जुलूस मार्ग पर दुरुस्त रहनी चाहिए तथा अवर अभियंता निर्माण को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के जुलूस मार्ग पर कोई गड्ढा नहीं रहना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रामनवमी को लेकर सम्भल पुलिस अलर्ट, एएसपी उत्तरी ने दूरबीन से परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the loveअमर प्रभात | सम्भल। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के …