Breaking News

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ बैठक

Spread the love

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी वारदात में हुए भीभत्स नरसंहार की घटना पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई जिसमें घटना की घोर निंदा की गई और मा गृहमंत्री भारत सरकार को जिलाधिकारी महोदय बदायूं के माध्यम से एक पत्र प्रेषित किया गया जिसमें घटना की घोर निंदा करते हुए अपेक्षा की गई कि गृहमंत्री इस पर कठोर कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का समूह नाश करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
व्यापार मंडल की ओर से मा ग्रह मंत्री को पूर्ण समर्थन देने और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता का पत्र प्रेषित किया।
जिलाधिकारी अनुपस्थिति में उक्त पत्र सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल जी को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष के. बी .गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी गण श्री अशोक भारतीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,पूर्व पालिकाध्यक्षा श्रीमती दीपमाला गोयल, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता जी,युवा जिला अध्यक्ष श्री राहुल रावत, जिला उपाध्यक्ष परवेज़ अख्तर अंसारी, युवा जिला महामंत्री मयूर गुप्ता अंश, युवा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा नगर उपाध्यक्ष रजत गुप्ता, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता इत्यादि अनेकों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …