Breaking News

मृतक किसान की मां ने जेई समेत चार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Spread the love

मृतक किसान की मां ने जेई समेत चार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली में सोमवार की रात मक्का की फसल की रखवाली कर वापस घर लौट रहे किसान की जमीन पर टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसमें बुधवार को मृतक किसान की मां ने नागरझूना उपकेंद्र पर तैनात जेई समेत चार के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है।

क्षेत्र के गांव धनौली में सोमवारी की रात करीब दो बजे अमर सिह पुत्र गुलफान सिंह खेत से घर वापस आ रहा था। गांव के पास रास्ते में 11 हजार की लाईन का तार 11 बजे बजे से टूट गया था। जिसको सही कराने के लिए गांव के लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी थी। मगर नागरझूना स्थित उपकेंद्र पर तैनात कर्मचाारी ने उक्त तार को नहीं जुडवाया और ना ही बिजली आपूर्ति को बंद किया। तभी जमीन पर पडी लाइन से करंट लगने से अमर सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां माया देवी की ओर से नागर झूना के जेई, लाईनमैन रामू, जाहिद व उपकेंद्र पर उस दौरान मौजूद कर्मचारी के खिलाफ घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मृतक की मां की ओर से जेई समेत चार लोगों के खिलाफ इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग में राजकीय महाविद्यालय का जलवा, 2 छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

Spread the loveबदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग …