Breaking News

विभिन्न थाना पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

Spread the love

*थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 01 वाँछित एवं विभिन्न थाना पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों के गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 25-04-2025 को *थाना जरीफनगर* पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 045/2025 धारा 140(1)/70(1)/351(2)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजवीर सिंह पुत्र दंगल सिंह निवासी खनुआ नगला थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ को नाधा बाजार के सामने सहसवान – इस्लामनगर रोड पर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत *थाना उघैती* पुलिस द्वारा एक व्यक्ति महावीर पुत्र तेजपाल नि0 ग्राम छिबऊ खुर्द थाना उघैती जनपद बदायूँ अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस तथा *थाना फैजगंज बेहटा* पुलिस द्वारा 1.विकास पुत्र कल्लू निवासी वार्ड नंबर 7 कस्बा में थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ, 2.बब्बू पुत्र पप्पू निवासी ग्राम धन्यावली थाना फैजगंज बेटा जनपद बदायूँ, 3.सैफ अली पुत्र गफ्फार उर्फ सत्तार निवासी ग्राम पाठकपुर थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ, 4.ओमेंद्र सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी ग्राम सीसर का थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा समस्त उपरोक्त व्यक्तियों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिशन शक्ति फेज 6.0 का आगाज, डीएम व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

Spread the love बदायूं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन …