Breaking News

सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

Spread the love

बदायूँ। सामान्य सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने बुधवार को विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने बूथों में एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज का निरीक्षण किया। वह की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बूथों पर आमजन से वार्ता कर मतदान दिवस 07 मई को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23 बदायूं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा चुनाव को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए भेजे गए सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने बुधवार को संसदीय क्षेत्र में दारुल उलूम मदरसा शाह-ए-वलायत, एसएम स्कूल कुरऊ रोड, श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, केदारनाथ महिला इण्टर काॅलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर काॅलेज, वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ आदि बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद स्टाफ व आमजन से वार्ता भी की। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!