Breaking News

शिक्षा बुद्धि और विद्या आचरण को सुधारती है : शिव कुमार

Spread the love

शिक्षा बुद्धि और विद्या आचरण को सुधारती है : शिव कुमार

– सात नवंबर 2025 को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, तैयारियां शुरू

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर संगोष्ठी हुई। बच्चों और युवाओं को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार विश्व को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रहा है। जिले के बेसिक, माध्यमिक, महाविद्यालयों के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में सात नवंबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा होगी।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय संयोजक शिवकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा बुद्धि और विद्या आचरण को सुधारती है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बच्चों में विद्या के सूत्र विकसित कर चरित्रवान और संस्कारवान बनाती है। उन्होंने कहा कि युवा शरीर से स्वस्थ, मन से स्वच्छ, बुद्धि से तेजस्वी, व्यवहार से शालीन और स्वभाव से सेवाभावी होता है।
प्रांतीय सहसंयोजक एचपी गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति विकृत संस्कृति को लेकर जीवन जी रहा है। विलुप्त हो रही संस्कृति का श्रेष्ठ संस्कारों से बीजारोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के हर विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हो इसके लिए आत्मीय परिजनों को सार्थक प्रयास करने होंगे। उत्तर प्रदेश में नौ से 10 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। अपने जीवन को परिष्कृत करते हैं।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 से पुस्तकें, 19 वां पुराण प्रज्ञा पुराण, चारों वेदों का भाष्य, 108 वाड्मय, उपनिषदों, नक्षत्रों, सामाजिक समस्याओं पर आधारित हजारों पुस्तकें विश्व का मार्गदर्शन कर रहीं हैं। युग ऋषि पंडित श्रीराम आचार्य का संदेश यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कारों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर परिब्राजक सचिन देव, प्रेमचंद शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, जगदंबा सहाय, रामचंद्र प्रजापति, मनोज कुमार मिश्रा‌, बाबूराम पाल, ब्रजकिशोर शर्मा, सुखपाल शर्मा, शिवम्वदा सिंह, सीमा गुप्ता, पूनम अरोड़ा, माया सक्सेना, रजनेश शर्मा, रजनी मिश्रा, डा.कंचन गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, कालीचरण पटेल, बोधेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र गुप्ता, ललतेश कुमार, मोहर सिंह, मदनलाल झा, हाकिम सिंह, संजीव पटेल
संचालन मुख्य प्रबंध के ट्रस्टी सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …