–
*50 हजार रुपये का ईनामिया/वांछित अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्विवेदी के के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में , प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव व उझानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों केद्वारा 50 हजार रुपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन पुत्र राजू चौधरी नि0 बाबा सर्वेश्वरनाथ रोडवेज, जीरो माइल, गुलाबबाग थाना सदर जनपद पूर्णिया राज्य बिहार (प्रदेश) को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया।
*घटनाक्रम-* दिनांक 13.05.2025 को थाना कुवरगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुगरैया में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन मुकेश यादव पुत्र महेशपाल निवासी रंझौरा थाना बिनावर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कुवरगांव पर मु0अ0सं0 84/2025 धारा 103/61(1) बी0एन0एस बनाम पंकज खुराना आदि पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव व उझानी की पुलिस टीमें बनाकर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस क्रम में इलैक्ट्रानिक साक्ष्य एवं धरातलीय सूचनाओं के आधार पर दिनांक 15/05/2025 को 03 अभियुक्तगणों 1. मोहित पुत्र राजकुमार नि0 कस्बा व थाना कादरचौक जनपद बदायूँ, 2. श्याम सिंह पुत्र कुंवरसैन नि0 ग्राम रामताल थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज हाल निवासी कृष्णा कालोनी थाना उझानी जनपद बदायूँ, 3. इरफान पुत्र इस्तकार नि0 कस्बा व थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रकाश में आये अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन पुत्र राजू चौधरी नि0 बाबा सर्वेश्वरनाथ रोडवेज, जीरो माइल, गुलाबबाग थाना सदर जनपद पूर्णिया राज्य बिहार (प्रदेश) वांछित था। उक्त अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा 50 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।
आज दिनांक 29/05/2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र से सेल्समैन की हत्या कारित करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना कुवरगांव पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम घेरा बन्दी कर अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकों थाना कुंवरगांव लाकर उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तथा लूट की हिस्से में आय़ी रकम एवं अन्य सामान के बारे में पूछा गया तो अभियुक्त द्वारा थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत छिपाकर रख देना बताया गया। बाद पूछताछ अभियुक्त की निशादेही पर थाना कुंवरगांव व थाना उझानी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को बताये गये स्थान पर ले जाया गया तो जहां लूटी गई रकम के साथ लोड अवैध तमंचा भी रखा हुआ था। इस बारे मे अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को जानकारी नही दी गई थी। *उपरोक्त घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा कारतूस व माल की बरामदगी के दौरान मौका पाकर अभियुक्त द्वारा तमंचे से जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिससे आरक्षी कुलदीप थाना कुवरगांव घायल हो गया* जिस क्रम में पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया तो अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन पुत्र राजू चौधरी नि0 बाबा सर्वेश्वरनाथ रोडवेज, जीरो माइल, गुलाबबाग थाना सदर जनपद पूर्णिया राज्य बिहार (प्रदेश) गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी के कब्जे से 01 अवैध 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व 04 खोखा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरक्षी व अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया जा रहा है।
*_गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -_*
1. अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन पुत्र राजू चौधरी नि0 बाबा सर्वेश्वरनाथ रोडवेज, जीरो माइल, गुलाबबाग थाना सदर जनपद पूर्णिया राज्य बिहार (प्रदेश), (स्थायी पता- नियर 14 नम्बर रेलवे फाटक, बिलौरी थाना पूर्णिया जनपद पूर्णिया राज्य बिहार) ।
*अभियुक्त रवि उर्फ करन उर्फ बिहारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 084/25 धारा 103(1)/61(2)/309(6)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ,
2. मु0अ0सं0 152/2025 धारा 309(4) बी0एन0एस0 थाना उझानी जनपद बदायूँ,
3. मु0अ0सं0 290/2024 धारा 3(5)/309(4)/317(2) बी0एन0एस0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद ।
4. मु0अ0सं0 133/25 धारा 309(4) बीएनएस थाना सहसवान जनपद बदायूँ
_*बरामदगी का विवरण –*_
3000/- रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 84/25 धारा 103(1)/61(2)/309(6)/317(2) बीएनएस व 3/25 (1-B)(a) आयुध अधि0 थाना कुंवरगाँव बदायूँ एवं 2500/- रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 152/25 धारा 309(4)/61/317(2) बीएनएस थाना उझानी बदायूँ एवं 141.5 ग्राम टूटी –फूटी पाजेब चांदी सफेद धातु व 12 ग्राम चैन के चार टुकडे पीली धातु सम्बन्धित मु0अ0सं0 133/25 धारा 309(4) बीएनएस थाना सहसवान बदायूँ तथा एक तमंचा 315 बोर मय 04 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
Budaun Amarprabhat