Breaking News

साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण

Spread the love

*साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण।*

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।
 शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़।
 शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया।
 परेड उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर समस्त शाखाओं एवं पुलिस परिसर निर्माणाधीन कार्यों आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
 आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक व अन्य व्यवस्थाओ को चैक किया गया।

आज दिनांक 30-05-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी “डॉ0 देवेन्द्र कुमार” द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक का निरीक्षण कर बैरक को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी,नगर रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!