Breaking News

दस साल पुराना पेंशन एरियर, अर्जित अवकाश व सातवें वेतन का एरियल लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की पहल से बुजुर्गों को राहत

दस साल पुराना पेंशन एरियर, अर्जित अवकाश व सातवें वेतन का एरियल लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित

बदायूं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए दस वर्षों से लंबित पेंशन एरियर, अर्जित अवकाश व सातवें वेतन का एरियल की राशि 25 लाभार्थियों के 15 लाख 71 हजार 229 रुपये बैंक खातों में भेज दी है। इस ऐतिहासिक कार्य से सैकड़ों बुजुर्गों, विधवाओं को बड़ी राहत मिली है।
पालिकाध्यक्ष ने तकनीकी कारणों से पेंशन एरियर की फाइलें वर्षों से अटकी पड़ी थीं। इस विषय को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई और कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि “बुजुर्गों और ज़रूरतमंदों को उनका अधिकार समय पर मिलना चाहिए। यह केवल पेंशन नहीं, बल्कि उनके जीवन यापन का सहारा है। मुझे खुशी है कि वर्षों से अटकी राशि अब उनके पास पहुँच गई है।” पेंशनधारकों में इस कदम को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई। पेंशन एरियर लेने वालों में रेनू शर्मा एक लाख, प्रवेश 41400, महेन्द्र कुमार 24524, जफर अली 27159, कृष्णा देवी 33686, सुदेश 33036, अरुन 19518, रविन्द्रा सिंह 25830, रामऔतार 25830, जमिला बेगम 84154, गोविन्दा 49088, धर्मपाल 50000, सीता देवी एक लाख, राहुल 50000, दिलीप एक लाख एक हजार, पारूल एक लाख एक हजार, परवीन 13500, शमीना एक लाख 21 हजार 334, किशवरी 75372, शुगरा बेगम 42800, मेराज बी एक लाख 39 हजार 618, सचिन सक्सेना 44248, मीना एक लाख 50 हजार 645, अलाउद्दीन 84349, तसलीम 33148 भुगतान किया गया।
स्थानीय निवासी रेनू, महेन्द्र कुमार सुदेश, राम औतर ने बताया कि “मैंने कभी उम्मीद छोड़ दी थी कि यह पैसा मिलेगा। अब इलाज और ज़रूरी कामों में इसका उपयोग कर सकूँगा।”पालिकाध्यक्ष ने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले समय में पेंशन वितरण को डिजिटल व पारदर्शी प्रणाली से जोड़ा जाएगा ताकि इस तरह की देरी भविष्य में न हो। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, रजनेश, सुमित सिंह, कर्मचारी नेता रमेश डी लाल मौजूद थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: लाठी से पीटकर पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Spread the loveग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पंचनामा …

error: Content is protected !!