Breaking News

त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के मेधावी छात्र – छात्राओं को जिले के उच्च अधिकारियों ने मेडल व प्रशस्ति – पत्र देकर मनोबल बढ़ाया

Spread the love

त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के मेधावी छात्र – छात्राओं को जिले के उच्च अधिकारियों ने मेडल व प्रशस्ति – पत्र देकर मनोबल बढ़ाया , कालेज के प्रबंधक ने उज्वल भविष्य की कामना की
आसफपुर – बीते शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में हाई स्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में 75 % से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र – छात्राओं को अधिकारों ने मेडल व प्रशस्ति – पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया ।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दबथरा के होनहार छात्र अजय यादव पुत्र अवलेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत व सतत प्रयास के बल बूते पर हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा 2024 – 25 में 600 अंकों में से 535 अंक हासिल कर त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज व अपने परिवार सहित गांव दबथरा व क्षेत्र का नाम उच्च पटल पर लिख दिया है ।
हाई स्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के छात्र सतेंद्र पाल , छात्रा प्रियंका , अंशुल यादव , योगेंद्र सिंह , सत्यनारायण , राहुल ऋतिक कुमार , पल्लवी , हिमांशु , नवदीप , प्रमोद , अनामिका , प्रिंस , रुद्राक्ष , महिमा , कमल सिंह मौर्य , शिवानी , नेहा , धर्मेश कुमार व हर्षित यादव सहित लगभग 21 मेधावी छात्र – छात्राओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया ।
इस सम्मान समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को जिले के उच्च अधिकारियों ने सम्मानित कर मान बढ़ाया जिससे छात्र – छात्राओं में बेहद उत्साह देखने को मिला ।
इस अवसर पर मुख्य अथिति मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ,विशिष्ट अथिति एडीएम प्रशासन अरुण कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार एस पी सिटी विजेंद्र द्विवेदी व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने मेधावी होनहार छात्र छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन होने की इच्छा जताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
इस दौरान त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने सामूहिक रूप से सभी मेधावी छात्र छात्राओं को अनेकानेक मंगल कामनाएं प्रेषित की ।
जिले पर सम्मानित सभी मेधावी छात्र छात्राओं में भारी उत्साह नजर आया ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएनबी आरसेटी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता : गोविंद देवल …

error: Content is protected !!