Breaking News

सोमेन्द्र पाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन

Spread the love

सेवानिवृत्ति पर कार्मिक को दी भावभीनी विदाई
बदायूँ: 31 मई। जनपद के सूचना कार्यालय में 30 वर्ष से अधिक के लम्बे कार्यकाल तक सेवाएँ देने के उपरांत शनिवार को मददगार पद पर कार्यरत सोमेन्द्र पाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाते हुए उनकी दीर्घकालीन सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों को पूर्ण मनोयोग से संपादित किया। सभी ने उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना की। अंत में उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला, सेवानिवृत्त लेखाकार अरविन्द शर्मा, वरिष्ठ सहायक मु0 अगराज़ खाँ, सेवानिवृत्त कर्मचारी रामनाथ, सेवानिवृत्त कर्मचारी उदयराज सिंह, हरनाम सिंह, बहार हुसैन, अंशू, महेन्द्र पाल सिंह, सोमेन्द्र सिंह राठौर, मीडियाबंधु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!