Breaking News

ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया

Spread the love

उसावां: ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत रिजोला के मजरा दलेलनगर विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग धीरेंद्र सिंह सचान के द्वारा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने गांव में संविलयन विद्यालय, आरसी सेंटर, जन आरोग्य मंदिर, जल जीवन मिशन, गांव में सफाई व्यवस्था, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की पोटली वितरण की ।इस क्रम में ग्राम पंचायत भासुंधरा में प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण के दौरान कुछ गांव के बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं जायजा। खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय 15 विभागों की कार्य की समीक्षा बैठक ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , जच्चा बच्चा केंद्र, ओपीडी, इमरजेंसी, टीकाकरण अभियान, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया । विशेष सचिव ने डॉ राहुल सिद्धार्थ को पैथोलॉजी की रिपोर्ट, एक्स-रे रिपोर्ट को को मरीज को ऑनलाइन ही उपलब्ध के निर्देश दिए।
सीएससी पर चल रहे विकास को संबंधित ठेकेदार को कर में तेजी लाने के निर्देश दिए । सीएससी में बाउंड्री वॉल, स्वास्थ्य कर्मियों आवास, को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य की स्थिति को प्रतिदिन पोर्टल के माध्यम से कार्य प्रकृति का फोटो अपलोड करें इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह वर्मा, सीएम फॉलो जितेंद्र सिंह, सीएमओ दो राजेश्वर मिश्रा, एसीएमओ डॉ मोहन झा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ राहुल सिद्धार्थ, पशु चिकित्साअधिकारी, डॉ योगेशकुमार,वरिष्ठ लिपिक राजीव सक्सेना, एडीओ आईएसबी नागेंद्र कुमार,सचिव अलख निरंजन, खालिद अली, रविंद्र कुमार, असद खान, सहित ब्लॉक कर्मचारी मौजूद है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!