Breaking News

सीएम के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Spread the love

बदायूँ: 03 जून। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सोमवार सांय को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि 05 जून 2025 को गंगा दशहरा को दृष्टिगत रखते हुए गंगा के किनारे एवं बर्ड फ्लू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए समस्त गोवंश आश्रय स्थलों आदि स्थानों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, साथ ही 07 जून 2025 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दृष्टिगत साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जनपद बदायूँ में कछला गंगा घाट व 41 गंगा किनारे के ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव एवं फागिंग भी करायी गयी। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं पशुचिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बर्ड फ्लू और बैक्टीरिया जनित रोगों को ध्यान में रखते हुए समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा निरन्तर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराते रहें।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!