Breaking News

टीएमयू डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत का संकल्प

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 150 डेंटल छात्रों, शिक्षकों ने तंबाकू से दूर रहने की शपथ ली। टीएमयू के स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि नो टू टोबैको डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू समाज के संग-संग युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं भी तंबाकू से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। डेंटल की डायरेक्टर गवर्नेंस श्रीमती नीलिमा जैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। इस मौके पर डेंटल स्टुडेंट्स की ओर से पोस्टर और वीडियो की प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 15 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व इंटर्न्स और बीडीएस छात्रों की एक लघु फिल्म के जरिए तंबाकू के हानिकारक प्रभावों को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य वार्ता में पीजी छात्र डॉ. सोनल शुभांगी, डॉ. स्वयम त्रिपाठी और बीडीएस छात्राओं वंशिका त्यागी और योगेश्वरी की उल्लेखनीय भूमिका रही। अध्यक्षता डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप तांगड़े ने की। कार्यक्रम में उप-प्राचार्या डॉ. अंकिता जैन के अलावा एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. उपेंद्र मलिक, फैकल्टीज़ डॉ. विकास सिंह, डॉ. रूपाली मलिक, डॉ. हर्षिता पांडे के संग-संग 150 बीडीएस एवम् पीजी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन स्टुडेंट हृदयेश सुरेखा ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!