Breaking News

ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी के शक में युवक को दबंगों ने मारकर किया गंभीर घायल इलाज के दौरान मौत

Spread the love

ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी के शक में युवक को दबंगों ने मारकर किया गंभीर घायल इलाज के दौरान मौत

बिसौली । थाना क्षेत्र के ग्राम मिठामई में कुछ दिन पहले ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई थी जिसमें कुछ लोगों का शक मिठामई के प्रमोद पर हुआ जिसमें कहासुनी होने पर प्रमोद ने विरोध किया तो कुछ हमलावर प्रमोद पर हावी हो गए और कानून को ताक पर रखकर प्रमोद के साथ मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भागे ,
आपको बता दें कि एक चोरी के मामले में मृतक की पत्नी ममता पत्नी प्रमोद निवासी ग्राम मिठामई थाना बिसौली ने थाना प्रभारी को एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उसने बताया कि गांव के फनीस कुमार सिंह पुत्र इन्द्रवीर सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होना बताया है
कि सोमवार को पीड़िता के पति प्रमोद को फनीस कुमार सिंह पुत्र इन्द्रवीर सिंह, सुदीप कुमार सिंह उर्फ भोलू पुत्र फनीस कुमार सिंह.
धर्मेन्द्र उर्फ लल्ला पुत्र विजेन्द्र सिंह, मनदीप सिंह पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ लल्ला, विवेक पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मिठामई थाना बिसौली दिन में पीड़िता के पति को घेरकर मारने का प्रयास किया शाम को पीड़िता के पति घर आकर छत पर लेट गये तभी मौका पाकर सभी आरोपी एकराय होकर दबंगई हेकड़ी वदमाशी के बल पर पीड़िता के घर में समय करीब रात्रि 8 बजे घुस आये और पीड़िता के पति को लाठी डण्डों ईटों से जान से मारने की नियत से मारने लगे पीड़िता के पति की चीख पुकार सुनकर पीड़िता ने डॉयल 112 पुलिस को कॉल की तथा मौके पर गांव के फूल सिंह पुत्र रामभरोसे, रोशनलाल पुत्र जयनारायन आदि आ गये जिन्होंने आरोपियों को ललकारा और डॉयल 112 पुलिस भी मौके पर आ गयी तभी सभी आरोपी पीड़िता के पति को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गये पीड़िता तथा परिवारीजन पति को लेकर थाने गये थाना पुलिस ने इलाज को सी.एच.सी. बिसौली भेज दिया वहाँ से गम्भीर अवस्था होने के कारण जिला अस्पताल बदायूँ रैफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान पीड़िता के पति की मृत्यु हो गयी। जिसमें पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण कृष्णकांत सरोज से बात की जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गया है अग्रिम संबंधानिक कार्यवाही प्रचलित है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!