Breaking News

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समर कैंप की चौदहवें दिन छात्राओं द्वारा ईश्वर वंदना की गई।

Spread the love

बिसौली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समर कैंप की चौदहवें दिन छात्राओं द्वारा ईश्वर वंदना की गई। इसके बाद योगाभ्यास प्रारंभ हुआ, शिक्षिका दीपा रानी द्वारा योग के विभिन्न आसन छात्राओं को सिखाए गए।
मंगलवार को छात्राओं द्वारा सामाजिक समस्या “दहेज प्रथा” पर एक लघु नाटक नगर के दबतोरी तिराहे पर व हाईवे चौकी पर प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दहेज के सभी पहलुओं को स्पष्ट करते हुए समाज को यह संदेश दिया गया कि इसे खत्म करने के लिए समाज को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। इस नाटक में खुशबू, भावना, संजना, गौरी, निशा, गुंजन व नंदिनी आदि छात्राओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षिका मानसी ठक्कर, सृष्टि मिश्रा, दीपा रानी, चौकी से बबलू शर्मा आदि उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!