Breaking News

युवती से ठगी, दुष्कर्म के मामले में दो पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

युवती से ठगी, दुष्कर्म के मामले में दो पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। नगर की एक महिला से संविदा पर नौकरी के नाम पर नगर पालिका के दो आउटसोर्स कर्मियों ने बीस हजार रुपए की ठगी करने और उसके साथ ही दुराचार के मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर है। ज्ञात रहे नगर की एक युवती ने पिछले दिनों कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें कहा कि करीब छह माह पूर्व पालिका के गेट पर खड़ी होकर राम बारात देख रही थी, जहां पालिका के दो आउटसोर्स कर्मी से मुलाकात हुई। उन्होनें पालिका में संविदा पर एक महिला कर्मचारी की जरूरत बताते हुए चेयरमैन साहब के जन्मदिन पर उन्हें बीस हजार रुए गिफ्ट कर देने की बात कही। जिसके बाद दिनांक 31 दिसंबर 2024 को वह अपनी माँ से बीस लेकर रात 10 बजे के आस-पास नगर पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रखी पार्टी में शामिल होने अपनी माँ के साथ नगर पालिका में जब पहुंची तो उक्त दोनों लोगों ने बीस हजार रुपए ले लिये और उसको नगर पालिका के पीछे बने रैनबसेरा में ले गये जहां उक्त दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती उसकी मर्जी के बिना बलात्कार किया और प्रार्थिनी की नग्न वीडियो मोबाइल में बना ली, प्रार्थिनी ने जब शोर मचाना चाहा तो उसकी मौके पर आ गयी और दोनों ने उसको बचाया। साथ ही वीडियों वायरल करने की धमकी भी दी। जिसके बाद थाना बिल्सी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि उक्त प्रकरण में मंगलवार को दोनों आरो्पियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!