Breaking News

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर कराया भंडारा

Spread the love

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर कराया भंडारा

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: NightHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। उसके बाद यहां कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरु किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर बाबा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज वाष्र्णेय, संजीव वाष्र्णेय, राखी वाष्र्णेय, कपिल वाष्र्णेय, राजीव शर्मा, संजीव माहेश्वरी, गोरेलाल व्यास, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त बाबा पर श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। इधर नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बड़े मंगलवार को हनुमान जी महाराज को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद बाबा का चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में पंडित संजय शर्मा आदि भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यातायात के सुगम एवं सुदृढ़ संचालन हेतु भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली, आदि डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा

Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- …

error: Content is protected !!