Breaking News

सेवा ही धर्म है, सेवा ही कर्म है” इन पंक्तियों को चरितार्थ किया

Spread the love

बिसौल। “सेवा ही धर्म है, सेवा ही कर्म है” इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के सेवा कार्यों ने। ग्रुप द्वारा एक नया अध्याय जोड़ते हुए पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के ठेले और फल वालों को धूप और बारिश से बचाव हेतु छातों का वितरण किया गया। नगर के बुधबाजार, चंदौसी रोड, दबतोरी रोड, अटल चौक, शनिवार बाजार आदि स्थानों पर जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने छातों का वितरण किया। छाते पाकर सड़क पर बैठकर सामान बेचने वालों तथा ठेले वालों के चेहरे खिल गए। उन्होंने ग्रुप का आभार व्यक्त किया तथा ग्रुप के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष साहू सावेंद्र, प्रवीण अग्रवाल, रवींद्र मोहन अग्रवाल रिंकू, नितिन वार्ष्णेय, राजू साहनी, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, निशांत गोयल, गौरव वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय टिंकू, शशांक भिल्ला आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …